{"_id":"6a2eb1c587b0a1545f06604e","slug":"absconding-accused-arrested-for-illegal-extortion-from-overloaded-vehicles-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1045236-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर से भी खबर :
- चार साल विदेश में छिपा रहा आरोपी, भारत लौटते ही एसीबी ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने परिवहन विभाग में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के चर्चित मामले में फरार आरोपी संदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश में रह रहा था।
एसीबी प्रमुख के अनुसार संदीप पर परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से ओवरलोड वाहनों को चालान से बचाने के बदले 50 हजार रुपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग का आरोप है। उसने 20 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त किए थे। मामला दर्ज होने के बाद वह विदेश चला गया था जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में भारत लौटने पर एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को यमुनानगर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे अवैध वसूली के नेटवर्क, रिश्वत के लेन-देन और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
ये है पूरा मामला
एसीबी ने 8 अक्तूबर 2022 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और दलाल ओवरलोड वाहनों को बिना चालान जाने देने के बदले ट्रांसपोर्टरों से मासिक रिश्वत लेते हैं। ट्रैप कार्रवाई में अंकित गर्ग 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। जांच में कई अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों की संलिप्तता सामने आई थी। एसीबी ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 85.15 लाख रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की थी और दिसंबर 2022 में अदालत में चालान पेश किया था। इस मामले में संदीप उर्फ सोनू भी आरोपी था और वह फरार हो गया था।