सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rising medicine prices have further increased the burden of inflation on the public: Rao Narendra

दवाइयों के दाम बढ़ने से जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ा : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आवश्यक दवाओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा- पहले से महंगाई से परेशान जनता पर दवाओं के दाम बढ़ाकर एक और बोझ डाल दिया गया है। इलाज जैसी जरूरतों को भी सरकार ने महंगा कर दिया है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कैंसर, टिटनस, घावों के उपचार और अन्य गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली कई दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2021 से 2026 के बीच करीब 900 आवश्यक दवाओं के दाम 26 प्रतिशत तक बढ़े हैं। वहीं ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, एचआईवी और संक्रमणों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाइयों की कीमतों में भी लगभग 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बाद अब महंगी दवाइयों ने गरीब, किसान, मजदूर, बुजुर्ग और मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों के हजारों पद खाली हैं तथा कई स्वास्थ्य केंद्र संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार से आवश्यक दवाओं की कीमतों में राहत देने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनता को सस्ती चिकित्सा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed