सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Multipurpose health workers will stage a protest at the Health Minister's residence on July 5.

Chandigarh-Haryana News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा ने वर्चुअल मीटिंग आंदोलन की रणनीति बनाई

कर्मचारियों को नियमित करने व पुरानी पेंशन बहाल करने समेत कई मांगें उठाईं

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़।

एमपीएचई (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी) एसोसिएशन हरियाणा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन का फैसला लिया है। रेवाड़ी में प्रदर्शन के लिए समिति का गठन भी किया गया। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में आंदोलन को लेकर रणनीति तय की गई।

महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। शर्मिला देवी के मुताबिक बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जून से सभी जिला एवं ब्लॉक इकाइयां सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही राज्य कमेटी के जिलों के दौरे के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई। इसके तहत पदाधिकारी विभिन्न जिलों में बैठकों के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसोसिएशन ने कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, एफपीएल-6 वेतनमान, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति लाभ, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान, रिक्त पदों को भरने, तबादला नीति लागू करने, एसीपी व एलटीसी मामलों के निपटान व आठवें वेतन आयोग तक 5 हजार रुपये मासिक अंतरिम राहत देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed