{"_id":"69d71af1ce60ec6bf60517ed","slug":"administrative-reshuffle-in-haryana-saket-kumar-moved-out-of-cmo-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सीएमओ से बाहर हुए साकेत कुमार, पंकज अग्रवाल और मो. शाईन के विभाग कम किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सीएमओ से बाहर हुए साकेत कुमार, पंकज अग्रवाल और मो. शाईन के विभाग कम किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार
आईएएस विजयेंद्र कुमार को मौजूदा कार्यभार के साथ विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजीव रंजन को भी मौजूदा कार्यभार के साथ सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले व जिम्मेदारियों में बदलाव किए।
Trending Videos
इस फेरबदल में डाॅ. साकेत कुमार सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) से बाहर हो गए हैं। उनसे सारे विभाग लेकर उन्हें केवल आर्काइव्स विभाग का कमिश्नर व सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत के पास विकास एवं पंचायत, सहकारिता विभाग और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी सहित कई अहम जिम्मेदारियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, खनन एवं भूविज्ञान विभाग के साथ-साथ हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार की जिम्मेदारी वापस लेकर अब उन्हें केवल आर्किटेक्चर विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस मो. शाइन से भी कई विभाग वापस लिए गए हैं। उनसे पब्लिक हेल्थ व वित्त विभाग का कमिश्नर व सचिव का पद ले लिया गया है। अब उनके पास हाउसिंग फॉर ऑल कमिश्नर व सचिव का पद रहेगा।
आईएएस विनीत गर्ग को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन के पद से हटाकर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
आईएएस विजयेंद्र कुमार को मौजूदा कार्यभार के साथ विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजीव रंजन को भी मौजूदा कार्यभार के साथ सहकारिता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. आदित्य दहिया को हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वरिष्ठ आईएएस अनुराग अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सी.जी. रजनी कान्तन को खनन एवं भूविज्ञान विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईएएस जे. गणेशन को मौजूद कार्यभार के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतुल कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ वित्त विभाग में हरियाणा-1 के आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
आईएएस अधिकारी डीके बहरा को राज्यपाल के सचिव व श्रम आयुक्त एवं श्रम विभाग के सचिव के पद से हटाकर उन्हें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मनी राम शर्मा को स्वास्थ्य विभाग में सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
अजय कुमार की सीएमओ में एंट्री, दो डीसी बदले
जिला स्तर पर भी बदलाव करते हुए गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार को मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-II के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह विशेष तौर पर नई पोस्ट सृजित की गई है। करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह को गुरुग्राम का उपायुक्त और रोहतक निगम कमिश्नर आनंद कुमार शर्मा को करनाल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।