सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Government Excludes Kotak Bank from Government Transactions

Haryana: हरियाणा सरकार ने कोटक बैंक को सरकारी लेन-देन से किया बाहर, सरकारी पैसा हटाने के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 09 Apr 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार

कोटक महिंद्रा बैंक में सरकार के जमा 160 करोड़ रुपये में सेंध लगा दी गई थी।वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक अब हरियाणा में सरकारी कार्यों के लिए अधिकृत नहीं रहेगा।

Haryana Government Excludes Kotak Bank from Government Transactions
कोटक महिंद्रा बैंक - फोटो : कोटक महिंद्रा बैंक
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र की कोटक महिंद्रा बैंक को राज्य में सरकारी लेन-देन से डी-एम्पैनल (पैनल से बाहर) कर दिया है।
Trending Videos


यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कोटक महिंद्रा बैंक में सरकार के जमा 160 करोड़ रुपये में सेंध लगा दी गई थी।वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक अब हरियाणा में सरकारी कार्यों के लिए अधिकृत नहीं रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले आदेश तक कोई भी सरकारी फंड इस बैंक में जमा, निवेश या ट्रांजैक्ट नहीं किया जाएगा।

आदेश में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, निगमों-बोर्डों के अधिकारियों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस फैसले का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक में मौजूद सरकारी खातों की राशि अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने व ऐसे खातों को जल्द बंद करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed