सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ambala-Panchkula municipal corporations have a population of less than three lakh, elections could be a problem

Chandigarh-Haryana News: अंबाला-पंचकूला नगर निगमों की आबादी तीन लाख से कम, चुनाव पर फंस सकता है पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के 7 निकायों में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। सोनीपत के अलावा अंबाला और पंचकूला नगर निगमों में भी चुनाव प्रस्तावित हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता और निकाय मामलों के विशेषज्ञ हेमंत कुमार ने अंबाला और पंचकूला निगमों की आबादी को जनसंख्या के अनुसार 3 लाख से कम बताया है। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा और राज्य निर्वाचन आयोग को कानूनी नोटिस भेजा है।
Trending Videos

अधिवक्ता हेमंत के अनुसार, 17 फरवरी से मतदाता सूची को दोनों ही निगमों में अपडेट करने का कार्य शुरू हो गया है। अंबाला नगर निगम की आबादी 2 लाख 71 हजार 68 है। पंचकूला की कुल आबादी 2 लाख 91 हजार 224 है। साक्ष्य के रूप में निकाय विभाग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना का ब्योरा दिया गया है। सोनीपत की आबादी चुनाव के नियमों के अनुसार पर्याप्त बताते हुए कहा कि वहां चुनाव में कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed