सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP gears up to take the Union Budget to the common man

Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय बजट को आम जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
Trending Videos


एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा अभियान, हर वर्ग के साथ होगा संवाद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा केंद्र सरकार के बजट की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। हरियाणा में एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और विधायकों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता बजट पर प्रेसवार्ता करेंगे और लोगों को बजट की विशेषताओं की जानकारी देंगे। भाजपा ने आम जन तक बजट के बारे में जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां की है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ी स्क्रीन पर बजट प्रस्तुति को सामूहिक रूप से देखने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि सांसद, मंत्री, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को बताएंगे कि बजट में उनके लिए क्या खास है और आने वाले समय में क्या फायदा मिलने वाला है। दो फरवरी से 10 फरवरी तक मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता बजट पर प्रेसवार्ता करेंगे। बजट चर्चा में लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के साथ युवा संवाद, विश्वविद्यालयों, बिजनेस स्कूलों व अन्य प्रमुख संस्थानों तथा डिग्री कॉलेजों में भी संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। किसानों, कृषि श्रमिकों और किसान उत्पादक संगठनों के साथ किसान संवाद कार्यक्रम किए जाएंगे। महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ महिला संवाद, लघु एवं मध्यम उद्यमों और उद्यमियों के साथ व्यापारी संवाद, श्रमिकों व कारीगरों के साथ श्रमिक संवाद किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में सांसद, विधायक और मेयर के नेतृत्व में बजट चौपाल का आयोजन कर बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed