सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP government in the state is distributing jobs to non-Haryanvis: Hooda

प्रदेश में भाजपा सरकार नाैकरियां गैर हरियाणवियों को बांट रही : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा के भीतर अंदरूनी कलह जारी है। भाजपा सरकार में उनके ही नेताओं की सुनवाई नहीं होती है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में गैर हरियाणवियों को नाैकरियां बांट रही। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास, नीति व विचारधारा के बारे में बताया जा रहा है। कांग्रेस में जिला अध्यक्ष प्रतिष्ठा और गौरव का पद है। बहुत सारे राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय नेता जैसे सर चौधरी छोटूराम, चौ. रणबीर सिंह, चौ. बंसीलाल, बनारसी दास गुप्ता आदि ने इस पद पर रहे चुके हैं। कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक संस्कृति एवं आदर्श विचार है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली इतिहास कांग्रेस के संघर्ष, बलिदान और त्याग की कहानी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि 2 लाख पक्की नौकरियां देने और कौशल निगम के कर्मियों को पक्का करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा लगातार हरियाणा की नौकरियां बाहरी लोगों को बांट रही है। बीजेपी एक साल में एक भी बड़ी भर्ती नहीं कर पाई और जो छोटी-मोटी इक्का-दुक्का भर्तियां की उनमें भी हरियाणा से ज्यादा बाहर के लोग भर्ती किए गए।


हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भाषा हिंदी होने के कारण यहां भाषा के आधार पर अलग पेपर नहीं हो सकता लेकिन भाजपा सरकार राजस्थान से सीख सकती है। राजस्थान की भाषा भी हिंदी है इसलिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए अलग प्रावधान किया गया है और वहां भर्ती परीक्षाओं में 30 से 40 प्रश्न राजस्थान जीके के अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। हरियाणा देश में अकेला ऐसा प्रदेश है जहां पब्लिक सर्विस कमीशन का चेयरमैन ही बाहर से लाकर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed