{"_id":"6a16e36b3b01087270031987","slug":"chief-minister-nayab-saini-participated-in-the-amriteshwar-festival-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1030508-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अमृतेश्वर महोत्सव में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अमृतेश्वर महोत्सव में लिया हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
- पूजा-अर्चना और गोसेवा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं समाज को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने का काम करती हैं।
संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देता है और युवाओं को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जोड़ता है। राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को लगातार बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना और गोसेवा कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। स्वामी सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक बी प्राक सहित कई कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ाैली भी माैजूद रहे।
Trending Videos