{"_id":"6a16f42ecb4c8f50aa06b9f8","slug":"only-16-passed-the-promotion-exam-from-kanungo-to-naib-tehsildar-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1030503-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति परीक्षा में 16% ही उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति परीक्षा में 16% ही उत्तीर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- करीब 3 माह पहले आयोजित हुई थी विभागीय परीक्षा, 230 में से 37 कानूनगो ही हो सके पास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कानूनगो से नायब तहसीलदार पदों पर पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा में करीब 16.09% अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो सके हैं। इस विभागीय परीक्षा में कुल 230 कानूनगो शामिल हुए थे जिनमें से 37 ही पास हो सके। इस परीक्षा में 9 पेपर होते हैं। 100-100 अंकों की परीक्षा में हर पेपर में न्यूनतम 40 अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा में कुल 45 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है।
परीक्षा में राजस्व कानून व प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। इसके अलावा तार्किक क्षमता, सामान्य अंग्रेजी, भाषा काैशल, लेखन काैशल आदि से जुड़े सवाल भी परीक्षा में शामिल रहते हैं। हरियाणा भू-अभिलेख विभाग के निदेशक डाॅ. यशपाल ने बताया कि घोषित परिणाम की अधिसूचना जल्द जारी होगी। रजिस्ट्रेशन क्लर्क (आरसी) की विभागीय परीक्षा का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित करने का प्रयास है।
Trending Videos