{"_id":"6a16eeb43949b8b1ac03bc1c","slug":"we-will-prepare-the-youth-for-employment-not-only-in-the-country-but-also-abroad-cm-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1030514-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को देश ही नहीं, विदेश में रोजगार के लिए भी तैयार करेंगे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को देश ही नहीं, विदेश में रोजगार के लिए भी तैयार करेंगे : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो -
- चार जिलों में विशेष प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे, करनाल और पंचकूला में जगह चिह्नित
- सभी आईटीआई की वर्कशाॅप को आधुनिक बनाया जाएगा, शिक्षक उद्योगों में जाकर नई तकनीकों व बाजार की जरूरतों से रूबरू होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को बदलते रोजगार के बाजार के हिसाब से तैयार किया जाएगा। देश के साथ ही विदेश में भी युवा रोजगार हासिल कर सके इसके लिए चार जिलों में विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। करनाल और पंचकूला में इनके लिए जगह भी चिह्नित की जा चुकी है।
हरियाणा विजन-2047 के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई, पाॅलिटेक्निक और कौशल प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक जरूरतों के अनुसार बदला जाए ताकि युवाओं को पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार मिल सके। प्रदेश के सभी आईटीआई की वर्कशॉप को मॉडर्न बनाया जाए और उनमें नई तकनीक से जुड़े उपकरण लगाए जाएं। सीएम ने माना कि कई संस्थानों में अब भी पुराने ढंग से पढ़ाई हो रही है जबकि उद्योगों की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। इसी कारण युवाओं को नौकरी और उद्योगों को कुशल कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं।
युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने बताया कि प्रदेशभर की आईटीआई वर्कशॉप का सर्वे कराया जा रहा है। पहले चरण में चयनित आईटीआई के लिए 10 करोड़ रुपये के आधुनिक उपकरण खरीदने के ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही ये उपकरण व मशीनें संस्थानों तक पहुंचाई जाएंगी। सरकार उद्योगों के साथ एमओयू कर युवाओं को उसी हिसाब से प्रशिक्षण देने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अगली तिमाही तक यह जानकारी दी जाए कि कितने उद्योगों के साथ एमओयू हुए और कितने युवाओं को रोजगार मिला। साथ ही रोजगार मेलों की संख्या बढ़ाने और युवाओं की प्लेसमेंट ट्रैकिंग के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षकों की ट्रेनिंग पर सीएम ने कहा कि आईटीआई और पाॅलिटेक्निक के शिक्षकों को उद्योगों में भेजकर नई तकनीकों और बाजार की जरूरतों की जानकारी दी जाए। अधिकारियों ने बताया कि कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। तब तक विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सहयोग से इसी साल शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार ने बताया कि कनाडा में करीब 80 हजार ट्रक ड्राइवरों की जरूरत है। इसके लिए अशोक लीलैंड के साथ प्रशिक्षण को लेकर बातचीत चल रही है ताकि हरियाणा के युवाओं को विदेश में बेहतर रोजगार मिल सके।

Trending Videos