सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chinese manja will no longer be sold or used, and strict action will be taken if caught.

Chandigarh-Haryana News: चाइनीज मांझा की अब न बिक्री होगी और न इस्तेमाल, पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की अधिसूचना के तहत कांच, धातु या नुकीले पदार्थों से लेपित पतंग डोर के बनाने, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों और अन्य इलाकों में सघन निगरानी रखते हुए प्रतिबंधित मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।


पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों, एसएसपी, रेंज अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नियमित जांच और जब्ती अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा, चाइनीज मांझा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मांझे से सड़क हादसे, गंभीर चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं बार-बार सामने आती रही हैं। इसलिए अब प्रदेश में सख्ती से कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार ने जन जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया है। बाजारों, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर लोगों को चाइनीज मांझे के खतरों से अवगत कराने के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed