{"_id":"6989da1385ed827fb107f7ce","slug":"warning-do-not-attempt-to-repair-electrical-faults-yourself-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-944741-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: चेतावनी...बिजली फाॅल्ट खुद ठीक करने का प्रयास न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: चेतावनी...बिजली फाॅल्ट खुद ठीक करने का प्रयास न करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खंभों-ट्रांसफार्मरों पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है, फॉल्ट की शिकायत तय माध्यमों से ही करें : यूएचबीवीएन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने किसानों और आम उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और न ही उन्हें खुद ठीक करने का प्रयास करें। निगम ने साफ कहा है कि बिना सुरक्षा उपायों के खंभों और ट्रांसफार्मरों पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है और हाल के समय में ऐसी लापरवाही के कारण बिजली दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा।
निगम के प्रवक्ता के अनुसार कई मामलों में किसान और उपभोक्ता खुद ही बिजली फॉल्ट ठीक करने की कोशिश करते हैं जिससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ती है बल्कि पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी कार्य केवल प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।
मोबाइल एप, टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
यूएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या या फॉल्ट की शिकायत निर्धारित माध्यमों से ही दर्ज कराएं। इसके लिए यूएचबीवीएन के मोबाइल एप, टोल फ्री नंबर 1912 और 1800-180-1550 के अलावा नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर भी शिकायत की जा सकती है। निगम के कर्मचारी तकनीकी रूप से प्रशिक्षित होते हैं और सुरक्षित तरीके से समस्या का समाधान करते हैं।