{"_id":"6989e1d00cc944384c09b421","slug":"youth-congress-to-gherao-hpsc-office-on-17th-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-944816-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: युवा कांग्रेस 17 को करेगी एचपीएससी दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: युवा कांग्रेस 17 को करेगी एचपीएससी दफ्तर का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
- सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आयोग के चेयरमैन को हटाने व पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 17 फरवरी को पंचकूला स्थित एचपीएससी कार्यालय के घेराव की घोषणा की है। दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेशभर के युवाओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी और लंबे समय से चल रहे अभ्यर्थियों के धरने को पूरा समर्थन दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सांसद वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक मामन खान सहित कई युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि एचपीएससी हरियाणवी युवाओं के लिए चयन आयोग नहीं बल्कि रिजेक्शन कमीशन बन गया है। उन्होंने मांग की कि एचपीएससी चेयरमैन को तुरंत पद से हटाकर किसी योग्य हरियाणावासी को जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) कंप्यूटर साइंस भर्ती परीक्षा को तुरंत रद्द करने और 2014 से अब तक की सभी चयन सूचियां सार्वजनिक करने के साथ सरकार से इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की।
उन्होंने दावा किया कि हालिया भर्तियों में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों की संख्या अधिक है जिससे स्थानीय युवाओं में निराशा बढ़ रही है। पीजीटी कंप्यूटर साइंस की 1711 पदों की भर्ती में केवल 39 अभ्यर्थियों के पास होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने पारदर्शिता पर सवाल उठाए। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के हक के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 17 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से पंचकूला पहुंचने का आह्वान किया।
Trending Videos