{"_id":"696f7accce7f6549a3028999","slug":"chirag-portal-will-reopen-opportunity-to-upload-documents-will-be-available-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-928504-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: चिराग पोर्टल दोबारा खुलेगा, दस्तावेज अपलोड करने का मिलेगा माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: चिराग पोर्टल दोबारा खुलेगा, दस्तावेज अपलोड करने का मिलेगा माैका
विज्ञापन
विज्ञापन
23 जनवरी से 30 जनवरी तक खुला रहेगा पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चिराग योजना के तहत सत्र 2025-26 में जिन पात्र विद्यार्थियों के आवेदन दस्तावेज अपलोड न होने के कारण लंबित रह गए थे उनको शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने चिराग पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। यह पोर्टल 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक खोला जाएगा।
कक्षा 10वीं के परिणाम देर से घोषित होने के कारण कई पात्र विद्यार्थी तय समय सीमा में चिराग योजना के तहत दाखिला के लिए जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवा पाए थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा दाखिले की समय सीमा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तय की गई थी जबकि 10वीं का परिणाम 15 जून 2025 को आया है। इसी कारण 10वीं से 11वीं में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थियों के आवेदन लंबित रह गए थे।
अब ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 15 जुलाई 2025 तक चिराग योजना के तहत दाखिला ले लिया था उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है। अब स्कूल छात्र विवरण, अंकतालिका और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश के 276 निजी स्कूलों को कुछ कक्षाओं के लिए पात्र और कुछ के लिए अपात्र पाया गया है। इसका कारण मान्यता से जुड़े पूरे दस्तावेज अपलोड न करना है। कई स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक तक मान्यता प्राप्त हैं लेकिन उन्होंने केवल माध्यमिक स्तर के प्रमाणपत्र अपलोड किए हैं।
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के संबंधित निजी स्कूलों से तय अवधि में सभी लंबित छात्र विवरण और मान्यता से जुड़े दस्तावेज अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।
Trending Videos