सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM reached Nangal, saw the functioning of the dam

Chandigarh-Haryana News: नंगल पहुंचे सीएम, बांध की कार्यप्रणाली को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंजाब के नंगल स्थित भाखड़ा नंगल डैम का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली और प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और डैम के संचालन, जल प्रबंधन तथा तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
Trending Videos

पिछले वर्ष गर्मियों के दौरान भाखड़ा से मिलने वाले पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद भी सामने आया था। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने नंगल में आयोजित स्वदेशी मेला एवं युवा सम्मेलन को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 मार्च का दिन देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनकी शहादत आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में क्रांति विचारों, संकल्पों और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से आती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वरोजगार अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed