{"_id":"697f81205f175faf060bc122","slug":"cracking-down-on-illegal-mining-electricity-theft-and-illegal-transportation-activities-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-938258-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अवैध खनन, बिजली चोरी और परिवहन की अवैध गतिविधियों पर नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अवैध खनन, बिजली चोरी और परिवहन की अवैध गतिविधियों पर नकेल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो ने वर्ष 2025 के दौरान अवैध खनन के मामलों में 1264 अभियोग दर्ज कर 1286 आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि 2637 वाहन जब्त किए गए। प्रदेश भर में 6898 स्थानों पर छापेमारी की गई जिससे खनन माफिया में हड़कंप मचा रहा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत अवैध खनन से जुड़े भू-माफिया पर 19.84 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें 9.57 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। अभी तक 1122 एफआईआर का निस्तारण भी किया जा चुका है। परिवहन विभाग से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 में 18,819 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 14,111 वाहन जब्त किए गए और 57.47 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
बिजली चोरी के मामलों में 58,321 एफआईआर दर्ज की गईं और पेंडेंसी सहित 61,881 मामलों का निस्तारण कर 164.81 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली की गई। वहीं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सिंचाई विभाग और शराब तस्करी के खिलाफ भी सघन अभियान चलाकर सैकड़ों एफआईआर दर्ज की गईं और बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई।
एनफोर्समेंट ब्यूरो के प्रमुख नवदीप सिंह विर्क ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि तकनीक आधारित निगरानी, रियल टाइम डेटा एनालिटिक्स और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से अवैध खनन, बिजली चोरी, शराब तस्करी और शहरी अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार किया जाएगा।
Trending Videos