{"_id":"69b787b676f9c5ff480e2133","slug":"590-crore-scam-accused-took-trip-to-bangkok-using-scam-proceeds-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"590 करोड़ घोटाला: घोटाले के पैसों से बैंकॉक ट्रिप पर गए थे आरोपी, यॉट पर मस्ती करते दिखे रिभव, नरेश और अभय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
590 करोड़ घोटाला: घोटाले के पैसों से बैंकॉक ट्रिप पर गए थे आरोपी, यॉट पर मस्ती करते दिखे रिभव, नरेश और अभय
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
यॉट की बुकिंग करीब 35 से 40 लाख रुपये में की गई थी। वीडियो में तीनों आरोपी लग्जरी माहौल में पार्टी करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
याट पर मस्ती करते दिख रहे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 590 करोड़ रुपये के घोटाले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।
Trending Videos
जांच एजेंसी को आरोपियों के मोबाइल फोन से दो वीडियो मिले हैं जिनमें बैंकॉक में याॅट (लग्जरी नाव या छोटा जहाज) में हुई एक लग्जरी पार्टी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, वीडियो में गिरफ्तार आरोपी बैंक मैनेजर रिभव, उसके सहयोगी अभय और पंचायत विभाग के अधीक्षक नरेश बुवानी बैंकॉक में एक महंगी यॉट पर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस यॉट की बुकिंग करीब 35 से 40 लाख रुपये में की गई थी। वीडियो में तीनों आरोपी लग्जरी माहौल में पार्टी करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में रिभव का एक रिश्तेदार भी नजर आ रहा है। इसके अलावा एक विदेशी मूल की महिला भी मौजूद है जो पार्टी की होस्ट के रूप में दिखाई दे रही है। जांच एजेंसी को शक है कि यह पूरा ट्रिप घोटाले के पैसों से किया गया हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनमें ये वीडियो भी शामिल हैं। ये वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन गए हैं।
दूसरी ओर, गिरफ्तारी के बाद नरेश बुवानी ने अदालत में कहा था कि उन्होंने अपना फ्लैट आरोपी अभिषेक सिंगला को बेचा था और उसी दौरान उनकी पहचान रिभव से हुई थी। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियों को शक है कि इन तीनों के बीच संबंध पहले से ही काफी करीबी थे।
सूत्रों के अनुसार एसीबी अब इस बैंकॉक ट्रिप से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हवाई टिकट किसने बुक कराए, आरोपी बैंकॉक में कितने दिन रहे और वहां हुए खर्च का भुगतान किसने किया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस विदेशी यात्रा का इंतजाम किसी अधिकारी या अन्य व्यक्ति ने किया था। फिलहाल आरोपियों के मोबाइल से मिले दूसरे वीडियो के बारे
में अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच एजेंसी उसे भी खंगाल रही है।