{"_id":"69b7eee8743b6e3f7a0c288d","slug":"after-a-collision-a-scooter-was-vandalized-and-a-man-was-assaulted-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146178-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: टक्कर के बाद स्कूटी में तोड़फोड़ कर व्यक्ति से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: टक्कर के बाद स्कूटी में तोड़फोड़ कर व्यक्ति से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से बच्चे को हल्की टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों ने वाहन सवार के साथ मारपीट कर दी। स्कूटी तोड़ दी और उनकी बेटी के साथ अभद्रता की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ओमपाल पुत्र सुमेर चंद निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-5 बी बीएचईएल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी स्कूटी से सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र के पास पहुंचे। इसी दौरान उनकी स्कूटी वहां मौजूद एक बच्चे से टकरा गई। उन्होंने तुरंत माफी मांगी और बच्चे के इलाज की बात भी कही। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद प्रियांशु, रविंद्र राय और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने गुस्से में आकर उसकी स्कूटी तोड़ दी और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसकी बाईं आंख, सीने और कमर में चोट आई। घटना की जानकारी देने पर उनकी पत्नी और बेटी अंजली मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन लोगों ने इनके साथ भी मारपीट की और बेटी के साथ अभद्रता की। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य लोगों को भी लाठी-डंडों से पीटा व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos