सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Digital mammography machines to be installed in eight district hospitals.

Chandigarh-Haryana News: आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी डिटिजल मैमोग्राफी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को मिलेगी स्तन कैंसर जांच की बेहतर सुविधा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक के तहत राज्य के आठ जिला अस्पतालों में फुल-फील्ड डिजिटल मैमोग्राफी (एफएफडीएम) मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे महिलाओं को स्तन कैंसर की समय पर जांच और उपचार की आधुनिक सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नई मैमोग्राफी मशीनें पंचकूला, रेवाड़ी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, नारनौल और गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में लगाई जाएंगी। इन मशीनों के स्थापित होने से महिलाओं को जांच के लिए बड़े शहरों या दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 29 मई को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लीनिक का शुभारंभ किया था। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्क्रीनिंग, जांच, परामर्श, निदान और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। इसी के तहत हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) के माध्यम से 11 डिजिटल मैमोग्राफी मशीनों की खरीद को मंजूरी दी गई है। वर्तमान में यह सुविधा केवल अंबाला छावनी, झज्जर और रोहतक में उपलब्ध है। नई मशीनों के लगने से स्तन कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव होगी जिससे उपचार की सफलता दर बढ़ेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी। केंद्र सरकार ने भी पीएम केयर्स योजना के तहत हरियाणा को पांच अतिरिक्त मैमोग्राफी यूनिट आवंटित करने की मंजूरी दी है। इन मशीनों को आवश्यकता और मरीजों की संख्या के आधार पर अन्य जिलों में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed