सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   District science and math specialists were sent to schools.

Chandigarh-Haryana News: जिला साइंस और मैथ स्पेशलिस्टों को स्कूलों में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को राहत, 32 पदों पर अस्थायी समायोजन

10 जिलों में कार्यरत डीएसएस व डीएमएस के डेपुटेशन एवं समायोजन आदेश रद्द

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला साइंस स्पेशलिस्ट (डीएसएस) और जिला मैथ स्पेशलिस्ट (डीएमएस) के रूप में कार्यरत पीजीटी शिक्षकों को अस्थायी रूप से स्कूलों में समायोजित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया की ओर से वीरवार को जारी आदेशों के अनुसार 32 विशेषज्ञों को विभिन्न सरकारी स्कूलों में भेजा गया है जबकि 10 जिलों में कार्यरत डीएसएस व डीएमएस के डेपुटेशन एवं समायोजन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। नए विशेषज्ञों की स्क्रीनिंग और नियुक्ति होने तक संबंधित शिक्षक यह कार्य भी देखते रहेंगे।

इस फैसले का सबसे बड़ा प्रभाव सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षकों की उपलब्धता पर पड़ेगा। लंबे समय से शिक्षक संगठनों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की मांग थी कि जिला स्तर पर कार्यालयी और समन्वय कार्यों में लगे पीजीटी शिक्षकों को वापस कक्षाओं में भेजा जाए क्योंकि कई स्कूलों में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में डीएसएस और डीएमएस की व्यवस्था का पुनर्गठन किया जा रहा है। जिन 32 शिक्षकों को स्कूलों में समायोजित किया गया है उनमें 16 जिला साइंस स्पेशलिस्ट और 16 जिला मैथ स्पेशलिस्ट शामिल हैं। इस बदलाव के बाद स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी व बोर्ड कक्षाओं के परिणामों में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed