{"_id":"6a5a3594944dbe674700148f","slug":"dushyant-arrived-at-the-protest-site-in-support-of-sonam-wangchuk-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1072979-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सोनम वांगचुक के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सोनम वांगचुक के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे दुष्यंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
बोले- आंदोलन उद्देश्य तक जरूर पहुंचेगा, अनशन खत्म करने का किया आग्रह
चंडीगढ़। शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को शुक्रवार को जजपा ने समर्थन दिया। पार्टी के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
इस दौरान जजपा नेताओं ने वांगचुक को चौधरी देवीलाल और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर व जननायक ग्रंथ भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह जन आंदोलन अपने उद्देश्य तक जरूर पहुंचेगा। हालांकि उन्होंने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को देखते हुए उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया और कहा कि आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके, जनसमर्थन और सामूहिक शक्ति के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। दुष्यंत ने लोगों से अपील की कि वे युवाओं के भविष्य व शिक्षा सुधार की इस लड़ाई में सोनम वांगचुक का समर्थन करें।