{"_id":"6a5b551dce69883e2a0fa9c5","slug":"strong-chemistry-between-pm-modi-and-cm-saini-visible-on-stage-jind-rally-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind Rally: मंच पर दिखी पीएम मोदी-सीएम सैनी की मजबूत केमिस्ट्री, लगातार करते रहे बातचीत; क्या हैं मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind Rally: मंच पर दिखी पीएम मोदी-सीएम सैनी की मजबूत केमिस्ट्री, लगातार करते रहे बातचीत; क्या हैं मायने
Sat, 18 Jul 2026 03:58 PM IST
Nivedita
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:58 PM IST
सार
भाजपा लंबे समय से डबल इंजन सरकार के मॉडल को विकास की गति से जोड़ती रही है और मंच पर दिखी मोदी-सैनी की केमिस्ट्री उसी राजनीतिक संदेश को मजबूत करती नजर आई।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी
- फोटो : @NayabSainiBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच जींद रैली के मंच पर बातचीत राजनीतिक दृष्टि से कई संकेत देती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में नेताओं के हाव-भाव और आपसी संवाद अक्सर संगठन और सरकार के भीतर संबंधों की मजबूती को दर्शाते हैं।
जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भाषण दे रहे थे तो मंच पर मोदी व सैनी आपस में बातचीत करते रहे। दोनों के बीच दस मिनट तक बातचीत चली। भाजपा लंबे समय से डबल इंजन सरकार के मॉडल को विकास की गति से जोड़ती रही है और मंच पर दिखी यह केमिस्ट्री उसी राजनीतिक संदेश को मजबूत करती नजर आई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में हरियाणा व केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य के रोडमैप को सामने रखा तो प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब अपना भाषण खत्म कर वापस अपनी सीट पर जाने लगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर हिलाकर उनकी ओर से किए जा रहे विकास कार्य को खूब सराहा। प्रधानमंत्री के हाव-भाव से साफ दिखाई दे रहा था कि वे मुख्यमंत्री सैनी के काम करने के तरीके और सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट हैं। फिर जब पीएम मोदी की बारी आई तो उन्होंने सैनी की खुलकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
भाषण के दौरान पीएम मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। सीएम नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवानों, किसानों, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है, वो इतना आसान नहीं था, लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। हरियाणा अब तेज विकास के पथ पर दौड़ रहा है। खेती हो या फिर उद्योग, ये दो ऐसे पहिए हैं, जो हरियाणा को सशक्त कर रहे हैं।
यह समर्थन नायब सिंह सैनी के लिए काफी अहम है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सैनी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की थी। भाजपा अब उनके नेतृत्व को विकास, रोजगार और पारदर्शी शासन के चेहरे के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हरियाणा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए बिना खर्ची-पर्ची के रोजगार व्यवस्था का उल्लेख करना भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
हरियाणा में सरकारी नौकरियां लंबे समय से बड़ा चुनावी मुद्दा रही हैं। भाजपा इसे पारदर्शिता और सुशासन के उदाहरण के तौर पर जनता के सामने रख रही है। कुल मिलाकर, मंच पर मोदी और सैनी के बीच दिखा संवाद केवल व्यक्तिगत सहजता नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश भी था। इससे यह संकेत गया कि हाईकमान सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को मजबूती दे रहा है और हरियाणा में भाजपा विकास व सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।