फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Eco-friendly rally in Jind petrol diesel free vehicles conveying message of green energy

जींद में इकोफ्रेंडली रैली: पेट्रोल-डीजल मुक्त वाहनों से रैली में पहुंचे लोग, दिया ग्रीन एनर्जी का संदेश

Sat, 18 Jul 2026 03:47 PM IST
Nivedita आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 03:47 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और हरियाणा की 14,721 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी 22 जिलों में किया गया।

विज्ञापन
Eco-friendly rally in Jind petrol diesel free vehicles conveying message of green energy
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा को विकास की बड़ी सौगात देते हुए जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रदेश में 14,721 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ हरियाणा देश में हरित परिवहन की दिशा में अग्रणी राज्य बन गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि जींद की यह सभा पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल रही, जहां लोग पेट्रोल-डीजल मुक्त वाहनों से पहुंचे। जींद की इकोफ्रेंडली रैली में ई-व्हीकल और ग्रीन एनर्जी वाहनों के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा के लिए गर्व की बात है। हाइड्रोजन ट्रेन स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन सरकार के कारण पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिली है। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी तेजी से काम हुआ है। हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया गया है, जबकि हर 10 किलोमीटर पर पीएम श्री और संस्कृति मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 11 पिछले 12 वर्षों में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनावी संकल्पों में से 66 वादे पूरे कर दिए हैं और बाकी संकल्पों को भी समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जिलों में देखा गया प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और हरियाणा की 14,721 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी 22 जिलों में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। लोगों ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed