{"_id":"6a733ce4cb880f85740bc580","slug":"education-minister-meets-union-minister-nath-discusses-education-reforms-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1088798-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय मंत्री राजनाथ से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा सुधार पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय मंत्री राजनाथ से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा सुधार पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एनईपी-2020 को लागू करने, युवाओं के भविष्य व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा सुधार और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में महीपाल ढांडा ने हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयोगों, ढांचागत सुधारों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी अमल की जानकारी दी। राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा सरकार के शिक्षा और कौशल विकास संबंधी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीकी ज्ञान के समावेश पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। राज्य के विकास, युवाओं के उत्थान, सामाजिक समरसता और जनहित की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।