{"_id":"6a734bd6c86d8504af09ed53","slug":"waste-to-wonder-parks-to-be-built-in-every-district-deliberations-also-underway-regarding-a-golf-course-in-the-aravallis-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1089138-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हर जिले में बनेंगे वेस्ट टू वंडर पार्क, अरावली में गोल्फ कोर्स को लेकर भी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हर जिले में बनेंगे वेस्ट टू वंडर पार्क, अरावली में गोल्फ कोर्स को लेकर भी मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पंचकूला के नग्गल में खेल परिसर, फरीदाबाद में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के हर जिले में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद शहरों का सुंदरीकरण करना और ठोस अपशिष्ट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने अर्बन चैलेंज फंड के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए हैं।
बैठक में पंचकूला के नग्गल में एक खेल परिसर बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जगाधरी के पुराने नगर निगम कार्यालय में खरीदारी परिसर और सम्मेलन सह भोज हॉल बनाने की योजना है। पानीपत की आईओसीएल में अपशिष्ट जल को उपचारित करने के लिए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) बनाने का प्रस्ताव भी तैयार होगा। फरीदाबाद में अरावली गोल्फ कोर्स को उन्नत करने पर भी चर्चा हुई। फरीदाबाद में मल्टीलेवल पार्किंग और वाणिज्यिक परिसर विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। गोंची ड्रेन और बुढिया नाले को विकसित करने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया। इन सभी परियोजनाओं का लक्ष्य शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त अशोक कुमार मीणा, निदेशक मुकुल कुमार व विभिन्न नगर निकायों के आयुक्त उपस्थित रहे।
सब्जी मंडियों के निकट बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग
बैठक में शहरी क्षेत्रों की सब्जी मंडियों के निकट मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के निर्देश भी दिए गए। पुराने नगर निगम कार्यालयों को वाणिज्यिक परिसरों के रूप में विकसित करने को भी कहा गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) क्षेत्रों और गुरुग्राम के पुराने इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।