{"_id":"69cfc161bd977a749f003e11","slug":"even-the-dpr-for-the-rrts-corridor-has-not-been-sent-to-the-centre-deepender-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-986559-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरटीएस काॅरिडोर की डीपीआर तक केंद्र को नहीं भेजी : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरटीएस काॅरिडोर की डीपीआर तक केंद्र को नहीं भेजी : दीपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संसद में मिले जवाब के आधार पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि दिल्ली–रोहतक–हिसार और दिल्ली–फरीदाबाद–पलवल आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के लिए राज्य सरकार ने अब तक केंद्र को डीपीआर तक नहीं भेजी जिससे साफ है कि विकास कार्य प्राथमिकता में नहीं हैं।
हुड्डा ने कहा कि 2018 में उन्होंने इन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कराने की मंजूरी दिलाई थी जबकि 2012 में कांग्रेस सरकार के समय पांच आरआरटीएस कॉरिडोर योजना में शामिल किए गए थे। इसके बावजूद आज तक काम आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर देरी कर रही है जिससे लाखों यात्रियों और उद्योगों को फायदा नहीं मिल पा रहा। अगर ये कॉरिडोर बनते तो प्रदेश के युवाओं और रोजाना सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलती। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी लंबित आरआरटीएस परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा।
Trending Videos