{"_id":"69ecc5c9bd51b133bf0e8ab1","slug":"examination-for-102-different-posts-including-hcs-will-be-held-today-at-337-centres-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1003918-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एचसीएस समेत 102 विभिन्न पदों के लिए 337 केंद्रों पर परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एचसीएस समेत 102 विभिन्न पदों के लिए 337 केंद्रों पर परीक्षा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- आधार से अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन, परीक्षा केंद्रों पर लगाए जैमर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित संबंद्ध 102 पदों के लिए रविवार को प्रदेश के 8 जिलों के 337 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 93,696 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। सामान्य अध्ययन की पहली परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। शाम 3 बजे से 5 बजे तक दूसरे सत्र में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) का आयोजन होगा।
हरियाणा लोक सेवा आयोग परीक्षा का आयोजन कराएगा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आधार ऑथेंटिकेशन से सत्यापन होगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के अंबाला में 31, फरीदाबाद में 80, गुरुग्राम में 56, करनाल में 48, कुरुक्षेत्र में 37, पानीपत में 19, यमुनानगर में 23 और पंचकूला में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम के निकट धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा के दाैरान बिजली की कटाैती नहीं होगी। आपात चिकित्सा के लिए संबंधित जिला मुख्यालयों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। नोडल अधिकारियों की निगरानी में प्रत्येक जिले में स्ट्रांग रूम प्रबंधन, प्रश्न-पत्रों के वितरण और परीक्षा के बाद संबंधित सामग्री पंचकूला मुख्यालय भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से कराया जाएगा।
जून में होने वाली मुख्य परीक्षा यूपीएससी की तर्ज पर होगी
प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर जून में होने वाली मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून तक होगा। मुख्य परीक्षा में चार के बजाय 600 अंकों के 6 पेपर होंगे जिनमें सामान्य अध्ययन व हिंदी-अंग्रेजी के पेपर शामिल रहेंगे। हिंदी निबंध और अंग्रेजी निबंध के 100-100 अंक होंगे। सामान्य अध्ययन के 400 अंक होंगे। वैकल्पिक विषय अब हटा दिए गए हैं। अब सामान्य अध्ययन और भाषा के ही पेपर होंगे। साक्षात्कार अगस्त या फिर सितंबर में प्रस्तावित है।
-- -- -- --
इन पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा
एचसीएस के 24, डीएसपी के 8, उत्पाद एवं कराधान अधिकारी के 27, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के 2, असिस्टेंट रजिस्ट्रार काॅपरेटिव सोसाइटी के 3, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के 1, सहायक उत्पाद एवं कराधान अधिकारी के 22, ट्रैफिक मैनेजर के 7, ए श्रेणी के तहसीलदार के 3 और ए श्रेणी के नायब तहसीलदार के 5 पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X