{"_id":"69ef0acc899012723107c8ec","slug":"chandigarh-records-41-c-heatwave-three-days-of-heatwave-relief-expected-from-april-27-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 41°C तापमान: तीन दिन से लू का कहर, 27 अप्रैल से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 41°C तापमान: तीन दिन से लू का कहर, 27 अप्रैल से राहत के आसार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 27 Apr 2026 12:36 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ में बीते तीन दिनों से आग बरस रही है। अमर उजाला ने शहर के अलग अलग हिस्सों में यह जानने की कोशिश की कि क्या शहर के कई हिस्से तप रहे हैं कि तापमान में कोई राहत है। अमर उजाला के छह रिपोर्टरों ने एक ही एप्लीकेशन से जब तापमान चेक किया तो पता चला कि सभी जगह एक ही तापमान है। सभी ने चंडीगढ़ के अलग अलग हिस्सों में तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। चाहे शहर के जंगल हों या फिर ठंडी सड़क और सुखना का जंगल, तापमान में कोई अंतर नहीं पाया गया। अमर उजाला के रिपोर्टरों द्वारा एक ही एप्लीकेशन से दोपहर 2.10 बजे की गई जांच में पता चला कि जो तापमान सुखना लेक के जंगलों का है वही तापमान ठंडी सड़क का और ठीक वैसा ही तापमान किसान भवन, मटका चौक, सेक्टर-38 और 39 में। पीजीआई और सेक्टर-32 में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ही पाया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अभी गर्म हवाएं पश्चिम दिशा से चल रहीं हैं और एंटी साइक्लोनिक एक्टिविटी नार्थ वेस्ट इंडिया में बनी है। यही कारण है कि अब राजस्थान और कच्छ से गर्म हवाएं आना शुरू हो चुकी हैं। यदि हवा नार्थ की ओर से आएं तो मौसम ठंडा होगा। अभी यह स्थिति नहीं बनी है। फिलहाल सुबह और शाम की बात करें यह सीधा सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।