{"_id":"698c8a1b19140cf4aa050de7","slug":"facilities-for-treatment-of-newborns-will-increase-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-946595-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में नवजातों के इलाज की बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में नवजातों के इलाज की बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
राज्य सरकार ने 2.39 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार नवजातों के इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने कुल 2.39 करोड़ रुपये के सूक्ष्म चिकित्सा उपकरण खरीदने को स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में विशेष स्थायी क्रय समिति (हायर) की बैठक में लिया गया। यह खरीद दो वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत की जाएगी जिसमें उपकरणों के निर्बाध संचालन के लिए मेंटेनेंस सपोर्ट भी शामिल है। इसमें 25 स्लिट लैंप, 140 रेडिएंट वार्मर, 60 एलईडी फोटोथेरेपी यूनिट और 1,575 प्लास्टिक मोल्डेड पैलेट शामिल हैं।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि लगभग 74 लाख रुपये से 25 स्लिट लैंप खरीदे जाएंगे जो सिविल अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में स्थापित किए जाएंगे ताकि इन उपकरणों के माध्यम से नेत्र संबंधी रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए लगभग 82 लाख रुपये की लागत से 140 रेडिएंट वार्मर खरीदे जाएंगे जो जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्चों के शरीर का सही तापमान बनाए रखने में सहायक होंगे तथा जटिलताओं के जोखिम को कम करेंगे। 32 लाख रुपये की कीमत वाली 60 एलईडी फोटोथेरेपी यूनिट्स का इस्तेमाल नवजात पीलिया (नियोनेटल जॉन्डिस) के इलाज के लिए किया जाएगा जो नवजात बच्चों में एक सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी हो सकती है। लॉजिस्टिक्स व भंडारण क्षमता को बेहतर बनाने के लिए, 51 लाख रुपये की कीमत वाले 1,575 प्लास्टिक मोल्डेड पैलेट एचएमएससीएल वेयरहाउस को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे दवाओं एवं चिकित्सा सामग्री के सुरक्षित भंडारण व इन्वेंट्री प्रबंधन में सुधार होगा।
Trending Videos