{"_id":"69bd38a9fdfc841d24054952","slug":"fatehabad-is-number-one-in-the-state-in-resolving-complaints-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-975272-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिकायतों के निपटान में फतेहाबाद प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिकायतों के निपटान में फतेहाबाद प्रदेश में नंबर वन
विज्ञापन
विज्ञापन
2024 की एक भी शिकायत लंबित नहीं, डीसी की तारीफ
चंडीगढ़। समाधान शिविरों में शिकायतों के तेज और प्रभावी निपटान के मामले में फतेहाबाद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और जिला प्रशासन को बधाई दी है।
चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि फतेहाबाद प्रशासन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय पर समाधान कर रहा है जो अन्य जिलों के लिए भी एक मिसाल है। साल 2024 की एक भी शिकायत समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर लंबित नहीं है। बैठक में निर्देश दिए गए कि जो लंबित मामले हैं, उनका जल्द निपटान किया जाए। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सभी विभागाध्यक्षों के टीम भावना के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि जिले में 2025 की लंबित शिकायतों को अगले 15 दिनों में हर हाल में निपटाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन शिकायतों को खारिज किया गया है उनकी कारण सहित रिपोर्ट दो दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा एसएमजीटी पोर्टल, सीपी ग्राम और सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निपटान को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos