सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Five crore rupees extortion money demanded from former MLA Kundu

Chandigarh-Haryana News: पूर्व विधायक कुंडू से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया, कुंडू ने सीएम व डीजीपी को पत्र लिखा
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक व महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से फोन पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कुंडू के मोबाइल फोन पर पुर्तगाल से फोन आया और फिर वायस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये का इंतजाम दो दिन में करने की बात कही गई। साथ ही समय पर रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद का नाम महेंद्र डलाना बताया और कहा कि वह रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है। कुंडू ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी को इसकी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। बलराज कुंडू ने कहा कि जब राज्य में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता की सुरक्षा तो भगवान भरोसे होगी।
कुंडू ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी धर्मपत्नी और बेटा भी हरियाणा जनसेवक पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। इसलिए उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। कुंडू ने सीएम को भेजे पत्र में अभी तक रंगदारी मांगने की क्षेत्रीय घटनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिक्र किया कि इनेलो अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को भी ऐसी धमकियां मिली जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। कुंडू ने मुख्यमंत्री को बताया कि रोहतक व्यापार एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। झज्जर व गोहाना में क्लीनिक संचालक से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। करनाल में भी आढ़तियों के साथ ऐसी घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed