पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Group-D Recruitment in Haryana

हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती: युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 15.40 लाख से अधिक पंजीकरण

Sun, 05 Jul 2026 04:07 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 04:07 PM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि समान पात्रता परीक्षा (ग्रुप-डी) के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Group-D Recruitment in Haryana
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन में अब तक 15 लाख 40 हजार 100 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 13 लाख 73 हजार 200 अभ्यर्थी अपने आवेदन अंतिम रूप से जमा भी कर चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि समान पात्रता परीक्षा (ग्रुप-डी) के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपना आवेदन खुद भरें और अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन


हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग हर कदम पर अभ्यर्थियों के साथ खड़ा है और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed