सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Guru Ravidas's birth anniversary will be celebrated in Umri, Kurukshetra.

Chandigarh-Haryana News: कुरुक्षेत्र के उमरी में मनाई जाएगी गुरु रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी प्रदेश सरकार
Trending Videos


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी होंगे शामिल, दलित कल्याण की कई घोषणाएं संभव

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार व दलित संगठन इस बार संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती 31 जनवरी को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में जयंती पर होने वाले समारोह में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दलितों के उत्थान के लिए नई योजनाओं की घोषणा भी करेंगे। प्रदेश सरकार के आह्वान पर राज्य के प्रमुख दलित संगठनों ने संत गुरु रविदास की जयंती की तैयारियों के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है।
प्रदेश सरकार महापुरुषों और संतों को सम्मान प्रदान करने के लिए लगातार राज्यस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दलित मंत्रियों, भाजपा नेताओं और दलित संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार व जनचेतना ट्रस्ट के संयोजक सुदेश कटारिया ने बताया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी, झज्जर व फतेहाबाद से ब्लाॅक स्तर तक व बाकी नौ जिलों से जिलास्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कटारिया ने बताया कि वे अब तक करीब एक दर्जन जिलों का दौरा कर संत गुरु रविदास जयंती समारोह के लिए समाज के लोगों को न्याैता दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेशभर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों को भी समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया समेत कई दलित नेता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed