सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Assembly Budget session begins Governor address

Haryana: बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही संपन्न, सोमवार दोपहर दो बजे तक सदन स्थगित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष के अभिभाषण से हुई। हरियाणा विधानसभा में यह उनका पहला अभिभाषण है।

Haryana Assembly Budget session begins Governor address
अभिभाषण देते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष के अभिभाषण से शुरू हुआ। अभिभाषण के बाद सदन एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

Trending Videos


वंदे मातरम के गायन से सत्र शुरू हुआ। सदन में राज्यपाल की पत्नी मित्रा घोष भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि राष्ट्रीय गान वंदे मातरम पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ता है। हरियाणा सरकार पिछले 10 साल से जनहित और गुड गवर्नेंस की दिशा में कार्य कर रही है। 
मेरी सरकार की सोच और कार्य प्रणाली में सब कुछ साफ-साफ दिख रहा है। मेरी सरकार सबको साथ और सबके विकास की अवधारणा में विश्वास करती है। सरकार का सपना है कि जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो भारत दुनिया एक खुशहाल राज्य बनेगा। 



घोष ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में हरियाणा ने 2047 तक का अपना दस्तावेज जारी किया है। यह सरकार का एक रणनीतिक ब्लूप्रिंट है, जिसमें विकास के खाके को रखा गया है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने में हरियाणा की भी अहम भूमिका होगी। मेरी सरकार हरियाणा को उद्योग क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने के प्रयासों में जुटी हुई है। 



हरियाणा सरकार खेती के ऊपर भी पूरा ध्यान दे रही है। खेती में नई तकनीक सिंचाई आदि जारी है। हरियाणा में युवाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में भी तेजी से काम जारी है। हरियाणा सरकार ट्रिपल मंत्र पर काम कर रही है, जिसमें हेल्दी, हैप्पी की अवधारणा काम कर रही है। हरियाणा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना को नैतिक मानकर विकास कर रही है। 

 
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा की दी गई शिकायत पर विशेष अधिकार समिति के चेयरमैन मूलचंद शर्मा ने रिपोर्ट बढ़ाने का समय मांगा। इस पर नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष अधिकार समिति हर बार समय बढ़ाने की मांग करती है, रिपोर्ट कब देगी। हुड्डा ने कहा कि देवेंद्र हंस पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही विधायक इंदुराज नरवाल को लेकर भी विशेषाधिकार समिति ने समय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इंदुराज नरवाल के खिलाफ विशेषाधिकार समिति में इनेलो विधायक आदित्य चौटाला और बीजेपी विधायक शक्तिरानी शर्मा ने शिकायत दी हुई है।

सदन की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed