फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Congress press conference across 13 cities on October 21

हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल: 21 अक्तूबर को 13 शहरों में सैनी सरकार को घेरेंगे नेता, मांगेगे काम का हिसाब

Mon, 19 Oct 2026 10:45 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 19 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाया है।

विज्ञापन
Haryana Congress press conference across 13 cities on October 21
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। 21 अक्तूबर को प्रदेश के 13 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो साल के कामकाज का हिसाब मांगेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने इसे सरकार के कुशासन, वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का अभियान बताया है। इसकी घोषणा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यक्रम के अनुसार, सिरसा में राव नरेंद्र सिंह, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चंडीगढ़ में सांसद कुमारी सैलजा और रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फरीदाबाद में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह, पानीपत में धर्मपाल मलिक, भिवानी में डॉ. अशोक तंवर, करनाल में उदयभान और हिसार में सांसद जयप्रकाश सरकार के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अंबाला में सांसद वरुण मुलाना, सोनीपत में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कुरुक्षेत्र में सांसद कर्मवीर बौद्ध और गुरुग्राम में पूर्व सांसद राज बब्बर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला 21 अक्तूबर को गुजरात के प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाया है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं और प्रदेश के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय दूसरे राज्यों के दौरों में व्यस्त हैं।


पार्टी ने अभियान के लिए दो साल का हिसाब दो, हरियाणा को जवाब दो’, ‘जश्न सत्ता का, दर्द जनता का’ और ‘वादे बेशुमार, काम बेकार, हरियाणा बेहाल’ जैसे नारे भी तय किए हैं। कांग्रेस इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये सरकार के दो साल के कामकाज पर सवाल उठाने के साथ जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed