{"_id":"6a59e30819ecc598d107614b","slug":"haryana-sir-campaign-extended-by-10-days-congress-directs-blas-to-step-up-activity-at-booth-level-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एसआईआर अभियान की अवधि 10 दिन बढ़ी, कांग्रेस ने बीएलए को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एसआईआर अभियान की अवधि 10 दिन बढ़ी, कांग्रेस ने बीएलए को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के दिए आदेश
Fri, 17 Jul 2026 01:39 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:39 PM IST
सार
पत्र में विशेष रूप से कांग्रेस समर्थक परिवारों से संपर्क बढ़ाने और यदि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो तो उसके समाधान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बीएलए-1 से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों और अभियान की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें।
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : डीडी न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की अवधि 10 दिन बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा कांग्रेस ने अपने संगठन को सक्रिय कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 को पत्र जारी कर मतदान केंद्र स्तर पर नियुक्त बीएलए-2 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और उन्हें पूरी गंभीरता के साथ अभियान में जुटाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर बीएलए-2 अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में बीएलए-1 तत्काल उनसे संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न होने पाए।
पत्र में विशेष रूप से कांग्रेस समर्थक परिवारों से संपर्क बढ़ाने और यदि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो तो उसके समाधान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी बीएलए-1 से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों और अभियान की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें, ताकि समेकित रिपोर्ट समय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जा सके।