सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Heritage and City Walk on May 30 to promote tourism

Chandigarh-Haryana News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 मई को हेरिटेज एंड सिटी वाॅक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 04
Trending Videos

- पिंजौर, मोरनी, कुरुक्षेत्र, सूरजकुंड, रेवाड़ी, बल्लभगढ़ में भ्रमण का माैका मिलेगा
- क्यूआर या वेबसाइट के माध्यम से करा सकेंगे पंजीकरण, 500 रुपये शुल्क तय
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 मई को हेरिटेज एंड सिटी वॉक का आयोजन होगा। दूसरी बार यह आयोजन हो रहा है। क्यूआर कोड या पर्यटन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराने वालों को 6 स्थलों के भ्रमण का माैका मिलेगा। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को महाभारत काल, भारतीय संस्कृति और इतिहास को आधुनिक माध्यमों से समझना है।
पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि पंचकूला जिले के पिंजौर स्थित यादवेंद्र गार्डन, गुरुद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी मंदिर स्थल संग्रहालय, धारामंडल पिंजौर और प्राकृतिक बावड़ी का भ्रमण कराया जाएगा। मोरनी क्षेत्र में ऐतिहासिक मोरनी किले का भ्रमण कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ स्थल, सरोवर, विराट स्वरूप और महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय का भ्रमण का माैका मिलेगा। फरीदाबाद में सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य तक भ्रमण कराया जाएगा। रेवाड़ी में सैंडपाइपर पर्यटक परिसर से बड़ा तालाब तक और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया था। यह भ्रमण सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे से दो घंटे होगा। हेरिटेज एंड सिटी वॉक के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसमें पानी, चाय, कॉफी, टोपी, अल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिभागियों को संबंधित स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए गाइड की भी व्यवस्था रहेगी। इस दाैरान पर्यटन मंत्री ने हेरिटेज एंड सिटी वॉक के लिए विशेष ब्रोशर का भी विमोचन किया।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में मंत्री ने बताया कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास, संरक्षण और साैंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। पिजाैंर, कालका, तीतरताल जैसे पर्यटन स्थल भी विकसित किए जा रहे हैं। इस दाैरान हरियाणा पर्यटन निगम की महाप्रबंधक ममता शर्मा भी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed