{"_id":"6a0c6b41617c9b63b6024c83","slug":"mla-chandra-prakash-became-the-chairman-of-the-state-congress-obc-department-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1023988-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विधायक चंद्र प्रकाश प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विधायक चंद्र प्रकाश प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो -
57 साल बाद कुलदीप बिश्नोई का गढ़ भेदने वाले चंद्र प्रकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 57 साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पुत्र भाजपा के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई का गढ़ भेदने वाले कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सेवानिवृत्त आईएएस आदमपुर के विधायक चंद्र प्रकाश को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की तरफ से प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह आदेश राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी चंद्र प्रकाश ने बीते विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को 1,268 वोटों से हराया था। यह अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद हुड्डा खेमा को और मजबूती मिलेगी। जानकारी के अनुसार आदमपुर विधानसभा सीट पर तकरीबन 1.78 लाख वोटर हैं। इस सीट पर जाट और ओबीसी वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इस फैसले के बाद चंद्र प्रकाश का कद बढ़ा है। साथ ही इसे कांग्रेस की ओबीसी वोट बैंक को साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos