फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   If the JBT recruitment was valid, why was former Chief Minister Chautala sentenced : Majra

जेबीटी भर्ती सही थी तो पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला को क्यों दी गई सजा : माजरा

विज्ञापन
फोटो संख्या : 56
विज्ञापन

कहा- इस मामले में ली जा रही है कानूनी सलाह
इनेलो ने सरकार पर साधा निशाना, जेबीटी और अतिथि शिक्षकों के मुद्दों पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वर्ष 2000 में नियुक्त 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती को सही ठहराया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह भर्ती सही थी तो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को इस मामले में सजा क्यों दी गई? कहा कि इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है कि आगे विधि अनुसार क्या हो सकता है।

माजरा शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीबीआई, ईडी, विजिलेंस का दुरुपयोग किया। अब विरोधियों की आवाज दबाने के लिए उसी तर्ज पर भाजपा काम कर रही है। माजरा ने जेबीटी शिक्षकों की भर्ती, अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने 2014 के चुनाव संकल्प पत्र में अतिथि अध्यापकों की सेवाओं को नियमित करने का वादा किया था लेकिन अतिथि अध्यापकों के पक्ष में फैसला आने के बावजूद सरकार उन्हें नियमित करने में आनाकानी कर रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने इन अध्यापकों को लिखित आश्वासन भी दिया था। सरकार ने अतिथि शिक्षकों के पक्ष में आए फैसले के खिलाफ खंडपीठ में अपील की है। माजरा ने भाजपा सरकार को किसान, कर्मचारी और छात्र विरोधी बताया। दिल्ली में हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के मांगे मानने के बावजूद आंदोलन में शामिल रहे छात्रों पर केस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed