{"_id":"6a6c8ae35a0d7db3b80a5cc5","slug":"commonwealth-games-seema-kaliraman-won-a-bronze-medal-in-glasgow-her-family-said-she-brought-glory-to-the-co-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games: ग्लास्गो में सीमा कालीरमण ने जीता कांस्य पदक, परिवार ने कहा- देश का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Commonwealth Games: ग्लास्गो में सीमा कालीरमण ने जीता कांस्य पदक, परिवार ने कहा- देश का बढ़ाया मान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 31 Jul 2026 05:25 PM IST
Link Copied
राष्ट्रमंडल खेलों में महिला चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली सीमा कालीरमण की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सीमा ने 58.65 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा की यह सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि गर्भावस्था के बाद वह गठिया जैसी गंभीर समस्या से जूझीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पिछले साल खेलों में वापसी करते हुए अब राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर अपनी मजबूत वापसी का प्रमाण दिया। सीमा के ससुर भूप सिंह ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवार को उन पर गर्व है और उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। वहीं, उनकी ननद शारदा ने कहा कि सीमा ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह देश के लिए पदक जीतती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।