{"_id":"6a183dc92658f7cba9005965","slug":"in-haryana-petrol-sales-increased-by-22-per-cent-and-diesel-by-18-per-cent-in-26-days-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1031371-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 26 दिनों में पेट्रोल की बिक्री 22 व डीजल की 18 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 26 दिनों में पेट्रोल की बिक्री 22 व डीजल की 18 फीसदी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पिछले साल के मुकाबले मई 2026 में हरियाणा में ईंधन की मांग में तेज उछाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सिर्फ 26 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अनुसार 1 से 26 मई 2026 के दौरान राज्य में पेट्रोल की बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22 फीसदी बढ़ी है। वहीं हाई स्पीड डीजल यानी एचएसडी की बिक्री में 18 फीसदी की वृद्धि हुई है।
तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक अनिल कुमार सिंह के मुताबिक इतनी कम अवधि में बिक्री में यह बढ़ोतरी सामान्य नहीं मानी जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण खेती और कटाई का सीजन है। इस समय खेतों में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और दूसरी कृषि मशीनों का उपयोग बढ़ जाता है जिससे डीजल की खपत तेजी से बढ़ती है। दूसरी ओर गर्मी के मौसम में यात्रा और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से पेट्रोल की मांग भी ज्यादा हुई है।
कंपनियों के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कई जगह निजी कंपनियों की तुलना में कीमतें कम हैं। इससे आम उपभोक्ता, ट्रांसपोर्टर और व्यावसायिक संस्थान सरकारी पंपों की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। इससे सरकारी पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त दबाव बना है। अनिल कुमार सिंह के अनुसार बढ़ती मांग के बावजूद तेल कंपनियों ने हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनाए रखी है। डिपो, पाइपलाइन, टर्मिनल और पेट्रोल पंपों का नेटवर्क लगातार काम कर रहा है। कंपनियों की टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं ताकि किसी भी जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी न हो।
विज्ञापन
हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की खपत का आंकड़ा
पेट्रोल
रोजाना खपत : 5,667 किलोलीटर
मासिक खपत : 1.7 लाख किलोलीटर
सालाना खपत : 20.4 लाख किलोलीटर
डीजल
रोजाना खपत : 15,000 किलोलीटर।
मासिक खपत : 4.5 लाख किलोलीटर।
सालाना खपत : 54 लाख किलोलीटर
Trending Videos