सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   In health camps, 231 people were found to have high blood pressure and 165 to have diabetes.

Chandigarh-Haryana News: स्वास्थ्य शिविरों में 231 लोगों में हाई ब्लड प्रेशर व 165 में मधुमेह मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड हेल्थ डे पर प्रदेशभर में 99 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए
Trending Videos





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वर्ल्ड हेल्थ डे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में कुल 99 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इनमें 4,251 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें 370 बच्चे, 1,469 वयस्क पुरुष, 1,564 महिलाएं व 60 वर्ष से अधिक आयु के 848 बुजुर्ग शामिल रहे। इसके साथ ही 106 हेल्थ टॉक्स, सेमिनार, कार्यशालाएं एवं जन व्याख्यान आयोजित किए गए।
स्वास्थ्य शिविरों में गैर संक्रामक रोगों की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। जांच के दौरान 231 लोगों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और 165 में मधुमेह (डायबिटीज) की पहचान हुई। 326 लोगों को मोटापे के जोखिम का खतरा जबकि 75 लोग क्रॉनिक श्वसन रोगों से प्रभावित पाए गए। इसके अलावा 3 व्यक्तियों में कैंसर या प्री-कैंसर के लक्षण संदिग्ध पाए गए और 64 लोगों को एनसीडी/एमसीएच देखभाल संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में जिलास्तर पर कैथल सबसे सक्रिय रहा जहां 28 स्वास्थ्य शिविरों में 921 लोगों की जांच की गई और 40 हाइपरटेंशन व 51 डायबिटीज के मामले सामने आए। रोहतक में 8 शिविरों में 170 लोग, फरीदाबाद में 3 शिविरों में 169 लोग और यमुनानगर में 9 शिविरों में 376 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed