पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   IPS officer Ashok Kumar Mittal appointed Director General of BPR&D.

Haryana: कौन हैं IPS आलोक कुमार मित्तल? जिन्हें बनाया बीपीआरएंडडी का महानिदेशक, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Mon, 06 Jul 2026 06:16 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2026 06:16 PM IST
सार

बीपीआरएंडडी देश में पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण, अनुसंधान, प्रशिक्षण, क्षमता विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने वाली प्रमुख केंद्रीय संस्था है।

विज्ञापन
IPS officer Ashok Kumar Mittal appointed Director General of BPR&D.
आलोक कुमार मित्तल, बीपीआरएंडडी महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कैडर के 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ये रहेगा कार्यकाल
आलोक कुमार मित्तल वर्तमान में हरियाणा कैडर में कार्यरत हैं। उन्हें पदभार ग्रहण करने की तिथि से वेतन मैट्रिक्स के स्तर-16 में बीपीआरएंडडी के महानिदेशक का दायित्व सौंपा गया है। उनका कार्यकाल 30 जून 2029, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
विज्ञापन


हरियाणा के लिए अहम उपलब्धि
बीपीआरएंडडी देश में पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण, अनुसंधान, प्रशिक्षण, क्षमता विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने वाली प्रमुख केंद्रीय संस्था है। ऐसे में हरियाणा कैडर के वरिष्ठ अधिकारी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना राज्य के लिए भी अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आदेश में आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का निदेशक तथा उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed