{"_id":"6a4b7772517d328f06019f47","slug":"rewari-murder-case-wife-plots-husband-s-murder-with-lover-secret-revealed-through-mobile-data-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी मर्डर केस: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, मोबाइल डेटा से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी मर्डर केस: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, मोबाइल डेटा से खुला राज
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 06 Jul 2026 03:08 PM IST
Link Copied
मुंबई के केतन हत्याकांड के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी से ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को मार डाला। नहर से पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी अपने मायके कसोली से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल जड़थल पहुंची। उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सभी सामाजिक और पारिवारिक रस्में निभाईं। परिजनों के साथ रहकर उसने पति की मौत का गहरा दुख होने का भाव भी जताया, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। दरअसल, रेवाड़ी के जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या का राज मोबाइल फोन से रिकवर हुई कॉल डिटेल और डिलीट चैट से खुला। शुरुआत में इसे हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला। साइबर विशेषज्ञ की मदद से डेटा रिकवर कराया गया तो पत्नी तन्नू और मोनू के बीच हुई चैट और घटना वाले दिन 49 कॉल के रिकॉर्ड सामने आए। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोबारा जांच की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।