फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   New Haryana Women Congress team announced Pearl Chaudhary remain President 43-member executive committee

हरियाणा महिला कांग्रेस की नई टीम घोषित: पर्ल चौधरी ही रहेंगी अध्यक्ष, 43 सदस्यीय कार्यकारिणी को मिली मंजूरी

Tue, 28 Jul 2026 02:45 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 28 Jul 2026 02:45 PM IST
सार

नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है। इसमें सुधा भारद्वाज, पराग शर्मा और मनीषा सांगवान को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
New Haryana Women Congress team announced Pearl Chaudhary remain President 43-member executive committee
कांग्रेस नेत्री अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नई टीम को मंजूरी दी है। इसके तहत पर्ल चौधरी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहेंगी।

विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है। इसमें सुधा भारद्वाज, पराग शर्मा और मनीषा सांगवान को शामिल किया गया है। वहीं, सुनीता सहरावत, डॉ. साक्षी चौधरी, दीपिका यादव, शालिका खुराना और सुनीता वर्मा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा 43 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में रजिया बानो, निर्मल बलहारा, डॉ. निर्मला चौधरी, नीलम बालियान, प्रियंका अग्रवाल, सीमा हुड्डा कटारिया, डॉ. सिमरन यादव, कृष्णा फोगाट, आशा अहलावत, रेखा मलिक, सविता गर्ग, हेमलता शर्मा, डॉ. राजवती यादव, राजबाला हुड्डा, गुरविंदर कौर, डॉ. नवजोत कौर, शैलजा भाटिया, पूजा शर्मा, सुनीता मान, परमजीत कौर और माया नेहरा सहित अन्य नेताओं को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी के गठन के साथ प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed