{"_id":"697f81b1e655dddfcd0fca56","slug":"officials-will-soon-start-teaching-the-children-the-file-has-reached-the-chief-secretary-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-938733-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बच्चों को जल्द पढ़ाएंगे अधिकारी, सीएस के पास पहुंची फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बच्चों को जल्द पढ़ाएंगे अधिकारी, सीएस के पास पहुंची फाइल
विज्ञापन
विज्ञापन
- आईएएस, आईपीएस सहित सभी क्लास-1 व क्लास-2 अधिकारी सरकारी स्कूलों में जाएंगे
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के करियर और सफलता के मार्गदर्शन के लिए एक नई पहल शुरू करने में बस एक कदम दूर है। अब आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचसीएस, आईआरएस और वरिष्ठ इंजीनियर जैसे क्लास-1 अधिकारी अपने गृह जिले के सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रेरित करेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने इसका पूरा खाका तैयार कर गृह सचिव (सीएस) को फाइल भेज दी है। ऐसे में अधिकारियों को आदेश जारी होने के बाद यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
योजना के तहत अधिकारी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। उनके साथ सरकारी सेवाओं, प्रशासनिक और तकनीकी करियर विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स और अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों, सफलता के अनुभव साझा करेंगे। अधिकारी बच्चों को सफलता की दिशा में मार्गदर्शन और आत्मविश्वास देने का काम करेंगे। स्कूल में जाने से पहले अधिकारी संबंधित स्कूल प्रशासन को अपने आने की जानकारी देंगे।
इस पहल का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव और मार्गदर्शन मिल सके जिससे उनकी करियर की योजना सशक्त हो और उनमें सरकारी सेवाओं व अन्य करियर विकल्पों की समझ विकसित हो। साथ ही बच्चों में नेतृत्व क्षमता और प्रेरणा का विकास होगा।
सीएस की तरफ से जल्द ही आदेश जारी होते यह योजना जमीनी स्तर पर लागू हो जाएगी। इस कदम से विद्यार्थियों के अंदर सफलता की अलख जागृत होगी और उन्हें स्वयं के लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने की दिशा मिलेगी। इस पहल से राज्य में शिक्षा के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन का स्तर भी मजबूत होगा और बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
महीपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री
Trending Videos