{"_id":"69aebafa63caded3bc042449","slug":"retired-colonel-parminder-singh-won-2-gold-medals-for-the-country-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-966306-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सेवानिवृत्त कर्नल परमिंदर सिंह ने थाईलैंड में जीते 2 स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सेवानिवृत्त कर्नल परमिंदर सिंह ने थाईलैंड में जीते 2 स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन
-थाईलैंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में दो नए रिकॉर्ड भी बनाए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंचकूला के रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल परमिंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते हुए थाईलैंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। 5 से 8 मार्च 2026 तक रत्चाबुरी (थाईलैंड) में आयोजित इस प्रतियोगिता में परमिंदर ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो में पदक जीतते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
परमिंदर हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन (एचएमएए) की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए काफी तैयारी की थी। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लगातार अभ्यास के चलते उनको सफलता मिली। सेना में अधिकारी बनने से पहले वे जूनियर वर्ग के एथलीट रह चुके हैं। वर्ष 1980 में उन्होंने इंटर स्टेट टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता था और कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेना में वे पायलट रहे और बहादुरी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया। उन्होंने 65 आर्मर्ड रेजिमेंट की कमान भी संभाली।
60 की उम्र में दोबारा खेल से जुड़े
60 वर्ष की आयु के बाद भी उनका खेलों के प्रति जुनून कम नहीं हुआ और उन्होंने फिर से एथलेटिक्स में वापसी की। वह वर्ष 2023 में कुरुक्षेत्र मास्टर्स एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, 2024 में चियांगमाई (थाईलैंड) एशियन चैंपियनशिप में दो रजत, 2025 में एशियन मास्टर्स में दो स्वर्ण तथा ताइपे (ताइवान) में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में दो रजत पदक जीत चुके हैं। हाल ही में अजमेर में हुए राष्ट्रीय मुकाबलों में भी उन्होंने हरियाणा के लिए दो स्वर्ण पदक जीते थे।
Trending Videos