सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Revision in category wise posts in recruitment of primary teachers, increase in EWS posts

Chandigarh-Haryana News: प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में श्रेणीवार पदों में संशोधन, ईडब्ल्यूएस के पदों में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की अनुपालना के लिए प्राथमिक शिक्षकों (मेवात कैडर) की भर्ती में श्रेणीवार पदों की संख्या में संशोधन किया है। अब आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के पदों की संख्या 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। आयोग अब परिणाम की घोषणा और दूसरी आगामी प्रक्रियाएं पूरी करेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभ्यर्थियों को संशोधन के बारे में जानकारी दी है। प्राथमिक शिक्षकों के पदों को लेकर श्रेणीवार किए गए संशोधन का ब्योरा आयोग ने भी सार्वजनिक कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 1456 पदों में से 582 पद सामान्य श्रेणी के लिए रहेंगे। अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लिए 285 पद तय किए हैं। पिछड़ा वर्ग (बीसी)-ए के लिए 228 और पिछड़ा वर्ग बी के लिए 155 पद निर्धारित किए हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए पहले 5 प्रतिशत पद आरक्षित थे जोकि अब 10 प्रतिशत होने के बाद पदों की संख्या 146 हो गई है। एक्स सर्विसमैन (ईएसएम) के सामान्य श्रेणी के लिए 44 पद रहेंगे जोकि कुल 7 प्रतिशत हैं। ईएसएम एससी श्रेणी के लिए 2 प्रतिशत यानी कुल 6 पद हैं। ईएसएम बीसी ए के श्रेणी के लिए दो प्रतिशत यानी कुल 5 पद हैं। ईएसएम बीसी बी श्रेणी के लिए 5 पद रहेंगे। इसके अलावा कुल पदों की चार प्रतिशत संख्या दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर भी हाईकोर्ट के आदेश पर प्राइमरी शिक्षक भर्ती में श्रेणीवार पदों में किए गए संशोधन की जानकारी दी है। अब आयोग जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed