{"_id":"6a85ac1aa81ceb03fe0776b0","slug":"scope-of-ayush-treatment-expanded-18-private-hospitals-empanelled-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1100433-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आयुष चिकित्सा का बढ़ा दायरा, 18 निजी अस्पताल सूचीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आयुष चिकित्सा का बढ़ा दायरा, 18 निजी अस्पताल सूचीबद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दे रही है।
यहां जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मई 2023 में लागू की गई आयुष चिकित्सा प्रतिपूर्ति नीति का लाभ सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को मिल रहा है। इस नीति के तहत पात्र लाभार्थी आयुष पद्धति से इलाज कराने के बाद नियमों के अनुसार अपने इलाज का खर्च सरकार से वापस ले सकते हैं। इससे खासकर उन मरीजों को राहत मिल रही है जो पारंपरिक और प्राकृतिक उपचार को प्राथमिकता देते हैं। आयुष विभाग ने अब तक 18 निजी और विशेषज्ञ अस्पतालों को नीति के तहत एम्पैनल्ड किया है। इन अस्पतालों में पात्र लाभार्थी आयुष पद्धति से इलाज करा सकते हैं और बाद में निर्धारित प्रक्रिया के तहत खर्च की प्रतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं।